Thursday, December 2, 2021

ABOUT CPCT

  What is CPCT? What is the Aim to conduct the CPCT?

CPCT सीपीसीटी एक ऑनलाइन कम्‍प्‍यूटर सर्टिफिकेशन परीक्षा होती है जिसे MP CPCT एवं MAP_IT CPCT भी कहते है यह परीक्षा केवल मध्‍यप्रदेश राज्‍य में योग्‍य उम्‍मीदवारों की कम्‍प्‍यूटर एवं टायपिंग स्‍किल (Computer & Typing Skill) को परखने के लिये आयोजित की जाती है अर्थात बुनियादी कंप्यूटर कौशल के मूल्यांकन के लिए मध्‍यप्रदेश शासन इस परीक्षा का आयोजन करता है।

उम्मीदवारों का निष्‍पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए सीपीसीटी (CPCT) को CBT Computer Based Test के माध्‍यम से Conduct करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा मध्‍यप्रदेश शासन के द्वारा MAP_IT विभाग की देखरेख में  संचालित की जाती है।

*Acronyms used in this Article*

CPCT: Computer Proficiency Certification Test (कम्‍प्‍यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा)

MP_CPCT: Madhya Pradesh CPCT

MAP_IT CPCT: Madhya Pradesh Agency for Promotion of Information Technology

इस कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षा को बहु विकल्‍प प्रश्‍नों (MCQs) के माध्‍यम से उम्‍मीदवार की निम्‍न दक्षताओं का आंकलन किया जाता है-

·        कम्‍प्‍यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान।

·        कम्‍प्‍यूटर हार्डवेयर और साफ्टवेयर के साथ परिचय।

·        नेटवर्किंगइंटरनेटई-मेल जैसे और इसी तरह के सामान्‍य आईटी कौशल में प्रवीणता।

·        अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में टाइपिंग कौशल।

·        व्‍यापक कौशल।

·        गणितीय/तर्क कौशल और सामान्‍य जागरूकता।

No comments:

Post a Comment