Thursday, December 2, 2021

CPCT करना क्‍यों आवश्‍यक है

 1 CPCT करना क्‍यों आवश्‍यक है Why it is necessary to attempt?

यह परीक्षा मध्‍यप्रदेश शासन के अन्‍तर्गत आने वाले विभागों, कॉरपोरेशंस एवं एजेन्‍सीज में विभिन्‍न पदों जैसेAssistant Grade-3/Steno typist/Shorthand/Data Entry/IT Operator एवं समकक्ष पदों के लिये अनिवार्य है

विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए आकांक्षी उम्‍मीदवारों की कम्‍प्‍यूटर प्रवीणता (Proficiency) तथा अन्‍य संबद्ध कौशल के आंकलन हेतु राज्‍य में कम्‍प्‍यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (CPCT) का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। मध्‍यप्रदेश शासन ने स्‍पस्‍ट कर दिया है कि आने वाले समय में पटवारी Exams, सहायक ग्रेड, Computer Operator, Grade 3  और सभी आफिस कार्य की पोस्‍ट के लिए सीपीसीटी पास होना आवश्‍यक है।

इस CPCT परीक्षा को उत्‍तीर्ण करने के बाद ही आप इन पदों के लिये आवेदन कर स‍कते है।

यह परीक्षा 2015 से संचालित की जा रही है मध्‍यप्रदेश शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने  फरवरी 2015 में इस परीक्षा के आयोजन के लिए एक विस्‍‍तृत दिशा-निर्देश जारी किये थे इस संबंध में विभिन्‍न विभागों के डाटा एन्‍ट्री ऑपरेटर/आई.टी./ऑपरेटर सहायक ग्रेड-3/स्‍टेनो/शीघ्रलेखक/टायपिस्‍ट तथा इसी प्रकार के अन्‍य पद जिनके लिए भर्ती नियमों में कम्‍प्‍यूटर डिग्री सर्टिफिकेट / डिप्‍लोमा / अनिवार्य योग्‍यता रखी गई है इसके साथ ही उनके लिए CPCT स्‍कोर कार्ड धारित करना (Qualify) भी अनिवार्य होगा।


 

No comments:

Post a Comment